Breaking

Sunday, December 26, 2021

MATHS PART - 3 (स्थानीय मान, जातीय मान PLACE VALUE, )

 
स्थानीय मान (PLACE VALUE)

कोई अंक जिस स्थान पर स्थित है उस स्थान के हिसाब से उसका स्थानीय मान ज्ञात किया जाता है दाशमिक प्रणाली में अंकों का क्रम निम्नानुसार दायें से बाएं की ओर पढ़ा जाता है 

दस करोड़(×100000000), करोड़(×10000000) ,दस लाख(×1000000), लाख(×100000), दस हज़ार(×10000), हजार(×1000), सैकड़ा(×100), दहाई(×10), इकाई(×1) 

इकाई का स्थानीय मान = (इकाई का अंक )×1

दहाई के अंक का स्थानीय मान= (दहाई का अंक )×10

सैकड़े के अंक का स्थानीय मान = (सैकड़े का अंक)×100

हजार के अंक का स्थानीय मान= (हजार का अंक)×1000

दस हजार के अंक का स्थानीय मान= (दस हजार का अंक)×10000

लाख के अंक का स्थानीय मान = (लाख का अंक )×100000
दस लाख के अंक का स्थानीय मान = (दस लाख का अंक )×1000000

जैसे - (अ) 4258 की प्रत्येक संख्या का स्थानीय मान

8 का स्थानीय मान = 8×1=8

5 का स्थानीय मान = 5×10=50

2 का स्थानीय मान = 2×100=200

4 का स्थानीय मान = 4×1000=4000


(ब) 0.0326 में प्रत्येक संख्या का स्थानीय मान 

6 का स्थानीय मान =6/10000

2 का स्थानीय मान = 2/1000

3का स्थानीय मान = 3/100


(स) 573672 में 7 के स्थानीय मानो का अंतर = 70000-70=69930


(द) 415896 के दायें  से दूसरे और चौथे अंक के स्थानीय मान का अंतर 

    दाएं से दूसरा अंक = 9 इसका स्थानीय मान = 90 

    दायें से चौथा अंक = 5 इसका स्थानीय मान = 5000

    दोनो का अंतर = 5000-90= 4910


** 0 (शून्य) किसी भी स्थान पर स्थित हो उसका स्थानीय मान सदैव शून्य ही होता है



जातीय मान - किसी अंक का जातीय मान उस अंक का अपना मान होता है, चाहे वह अंक किसी भी स्थान पर हो ।"

जैसे - 472 में 7 का जातीय मान 7 , 2 का जातीय मान 2 है।


MPTET/UPTET/REET/HTET की तयारी हेतु MATHS के अन्य TOPICS पढने के लिए नीचे दी गयी LINKS पर क्लिक करें : 

JOIN US AT :

fb page :- CAREER MITRA    
Youtube  channel – PRATIYOGITA SUTRA   
FOLLOW the Blog – Pratiyogita sutra                      
"अगर आपको यह पोस्ट  पसंद आयी  हो तो इसे LIKE और SHARE, COMMENT जरूर करें" और सबसे पहले जानकारी पाने के लिए  BLOG को SUBSCRIBE करे "


स्थानीय मान , STHANIYA MAAN, PLACE VALUE, MPTET MATHS NOTES , MP VARG 3 MATHS NOTES, MP PRIMARY TEACHER MATHS NOTES, MP PRIMARY TEACHER NOTES IN PDF IN HINDI 

1 comment: